ट के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd भाग-17

ट के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd

Paryayvachi Shabd पर्यायवाची शब्द | समानार्थी शब्द | ट के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd | All Hindi Synonyms | Paryayvachi shabd kise kahte hai | Paryayvachi shabd ka arth | | पर्यायवाची शब्द का अर्थ |

ट के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd

शेष सभी | पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | जानें

टंकार – कीर्ति, झनकार, टनटन का शब्द, ध्वनि, नाम, प्रसिद्धि, शब्द।

टंटा – आडंबर, उपद्रव, झंझट, झगड़ा, तकरार, दंगा, पचड़ा, प्रपंच, फसाद, लफड़ा।

टँगारी – कुल्हाड़ी, गैंटा, टँगारा, बाँक, वृक्षादन, वृक्षभेदी।

टकराना – चोट खाना, टक्कर खाना, टक्कर मारना, ठोकर खाना, धक्का खाना, भिड़ना, लड़ जाना।

टका – अघन्ना, द्रव्य, धन, रुपया, सिक्का।

टक्कर – घाटा, ठोकर, धक्का, नुकसान, भिड़ंत, मुठभेड़, मुकाबला, लड़ाई, संघात, समाघात, हानि।

टघलना – गलना, टघरना, द्रवीभूत होना, पिघलना।

टसुआ – अश्क, अश्रु, आँसू।

टहलुआ – खिदमतगार, नौकर, सेवक।

टाँकना – अटकाना, जोड़ना, नत्थी करना, लगाना, सिलाई करना।

टाँका – कुंडी, चिप्पी, छेनी, जोड़, सिलाई, सीवन, हौज।

टाँकी – टंक, पाषाणदारण।

टाँग – टंक, पाँव, पैर।

टालमटोल – आनाकानी, बहाना, हीला-हवाला।

टिकट – अधिकार पत्र, प्रमाणपत्र, प्रवेशपत्र।

टिका हुआ – अवलंबित, सहारा लिए हुए।

टिकना – अड़कना, अड़ना, ठहरना, थमना, बसना, रहना, रुकना।

टिटिहरी – कोयष्टी, टिट्टिमी, टिटिही।

टिमटिमाना – चमचमाना, जगमगाना, झिलमिलाना।

टीका – तिलक, दाग, धब्बा, माये का गहना, युवराज, राजतिलक, व्याख्या, शिरोमणि, श्रेष्ठ पुरुष।

टीस – ऐंठन, कष्ट, कसक, चुटकी, चुभन, तकलीफ, दर्द, पीड़ा, शूल, वेदना।

टुकड़ा – अंश, अवयव, कौर, खंड, ग्रास, भाग, विभाग, हिस्सा।

टूटा – कमजोर, त्रुटित, दीन, दुबला, निर्धन, भग्न, शिथिल, हीन।

टेक – अड़, अवलम्ब, आदत, आश्रय, गीत का पुनरुक्त भाग, चबूतरा, जिद्द, टीला, ढासना, थम, थूनी, दृढ संकल्प, संस्कार, सहारा, हठ।

टेकना – आड़ लगाना, आश्रय लेना, ओट लगाना, टेक लगाना, थामना, सहारा लेना।

टेढ़ा – अटपटा, उग्र, उज्जड, उद्धत, ऐंडा, कठिन, कुटिल, खल, घुमावदार, जटिल, टेढ़ा-मेढ़ा, तिरछा, तिर्यक्, पेचीदा, बंक, बलदार, बाँका, मुश्किल, वक्र, विषम।

टेर – आह्वान, गुहार, पुकार, बुलावा।

टेवना – तीखा करना, तेज करना, धार देना, पैना करना, सान चढाना।

टोकरी – खाँची, चँगेरी, झाँपी, झपोली, डलिया, देगची, बटलोई।

टोप – कुंडी, शीर्षण्य, शीर्षक, शिरस्त्राण।

टोहना – अनुसंधान करना, अन्वेषण करना, खोजना, टोह लेना, ढूंढना, पता लगाना या लेना।

झ के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd भाग-16

झ के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd

Paryayvachi Shabd पर्यायवाची शब्द | समानार्थी शब्द | झ के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd | All Hindi Synonyms | Paryayvachi shabd kise kahte hai | Paryayvachi shabd ka arth | | पर्यायवाची शब्द का अर्थ |

झ के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd

शेष सभी | पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | जानें

झंझा – अंधड़, आँधी, झंझावत, तूफान, बवंडर।

झंडा – केतन, केतु, केतुक, चिह्न, चीन, ध्वज, ध्वजा, निशान, पताका, फरहरा, वैजयन्ती।

झकोरना – कँपाना, झकझोरना, झोरना, हिलाना, हिलोड़ना।

झखना – अनुताप करना, झींखना, पछताना, पश्चाताप करना, रोना।

झगड़ना – कलह करना, झगड़ा करना, बकझक करना, भिड़ना, मुँहजोरी करना, मुँहा मुहीं करना, लड़ाई करना, लड़ना, वाद-विवाद करना, विवाद करना, सरबर करना।

झड़ना – गिरना, चूना, झरना, टपकना, टूटकर गिरना, पतन होना, विचलना, विचलित होना, स्खलित होना।

झड़प – झंझट, झगड़ा, तकरार, तू-तू-मैं-मैं, बखेड़ा, हाथापायी।

झझकारना – अनादर करना, अवज्ञा करना, अवहेलना करना, अश्रद्धा करना, उपटना, डाँटना, झटकना, झिड़कना, तिरस्कार करना, दुत्कारना, फटकारना, हटाना,

झटकना – उचक लेना, ऐंठना, छीनना, मार लेना, लूट लेना, हथिया लेना।

झटपट – जल्दी से, तीव्रता से, तुरंत, तेजी से, वेगपूर्ण।

झरना – उत्स, जलमाला, झर, निर्झर, प्रपात, प्रस्त्रवण, वारिवाह, सरण, सोता, स्रोत।

झरोखा – अंतर द्वार, खिड़की, गवाक्ष, जालमार्ग, जालरन्ध्र, झँझरी, पक्षक, प्रच्छन्न, रोशनदान, वातायन, वारी।

झल्लाना – किटकिटाना, कुढ़ना, खीजना, चिड़चिड़ाना, चिढ़ना।

झाँई – अंधकार, अँधेरा, आभा, छल, छाया, झलक, धोखा, परछाई, प्रतिच्छाया, प्रतिध्वनि, प्रतिबिंब, बिंब।

झाँझ – झल्लरी, झाल।

शेष सभी | पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | जानें

झाँपी – कट, करंडा, किलिंजक, पेटारी, मोना, मोनियाँ।

झाँसना – झटक लेना, झाँसा पट्टी देना, ठगना, धोखा देना, फुसलाना, बहकाना, भुलावा देना।

झाँसा – ठगी, दगा, धोखा, फरेब।

झाड़ना – उतारना, गिराना, चुआना, झाड़-फूंक करना, झाड़ू देना, झारना, टपकना, टोना टोटका करना, निचोलना, फूंक डालना, बटोरना, बुहारना, मंत्र फूंकना, साफ करना।

झिझक – अनिर्णय, असमंजस, आगा-पीछा, दुविधा, संकोच, हिचकिचाहट।

झींगुर – घुरघुरा, चिल्लिका, चीरी, चीलिका, जंजीरा, झिल्लरी, झिल्लिका, झिल्ली, झीरिका, भीरुका, भृंगारी,।

झींसी – अम्बुकण, जलकण, फुहार, सीकर।

झील – ताल, सर, सरोवर।

झुंड – कुटुम्ब, कुल, गण, गिरोह, जत्था, जमघट, जाल, टुकड़ी, टोल, दल, पक्ष, पुंज, भीड़, मंडली, माला, वरुथ, वृन्द, समाहार, समुदाय, समूह, श्रेणी।

झुराना – झुलसना, मुरझाना, सुखाना, सूखना, शुष्क होना।

झूठ – अनृत, असत्य, मिथ्या, मृष।

झूठा – अतथ्य, अन्यथा, अप्रकृत, अमूलक, अयथार्थ, अयुक्तिक, अवास्तव, असत्, असत्यवादी, कल्पित, कूट, गलत, दिखावटी, नकली, पंचदशानर्थ, बनावटी, मिथ्या, मिथ्यावादी, मृषा।

झूमना – काँपना, झोंका खाना, डोलना, झूलना, झोंका, लहराना, हिलना।

झूला – झोंका, स्त्रियों का ढीला कुर्ता, हिंडोला।

झोंकना – गिराना, घुसेड़ना, डालना, ढकेलना, फेंकना।

झोंपड़ी – उटज, कुंज, कुटिया, कुटी, कुटीर, कुल्ली, गह्वर, छानी, झुग्गी, झूँपा, पर्णकुटी, पर्णशाला, पल्ली, मुनिवास, शाला।

विभिन्न प्रकार ki ichcha

विभिन्न प्रकार ki ichcha

हिंदी व्याकरण में यदि हम स्थानापन्न शब्दों (शब्द समूह के लिए एक शब्द) की बात करें तो इसमें विभिन्न प्रकार ki ichcha (Desires) भी होती हैं। विभिन्न प्रकार की इच्छाएं जैसे- जिज्ञासा, जिघांसा, जिघत्सा, जिघृक्षा, मुमुक्षु, मुमूर्षू, मुमूर्षा आदि। इन शब्दों के अर्थ में कम अथवा बहुत अधिक अंतर होता है। इसके लिए पहले हम ‘वाक्यांश के लिए एक शब्द’ के बारे में जान लेते हैं-

वाक्यांश के लिए एक शब्द

कम से कम शब्दों में अधिकाधिक अर्थ को प्रकट करने के लिए ‘वाक्यांश या शब्द-समूह के लिए एक शब्द’ का विस्तृत ज्ञान होना आवश्यक है। ऐसे शब्दों के प्रयोग से वाक्य-रचना में संक्षिप्तता, सुंदरता तथा गंभीरता आ जाती है।

हिंदी के सभी शब्द समूह के लिए एक शब्द (स्थानापन्न शब्द) जानने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

विभिन्न प्रकार की इच्छाएँ
विभिन्न प्रकार की इच्छाएँ

विभिन्न प्रकार ki ichcha

अभीप्सा- किसी वस्तु को प्राप्त करने की तीव्र इच्छा

एषणा- सांसारिक वस्तुओं को प्राप्त करने की इच्छा

चिकीर्षा- कार्य करने की इच्छा

जिज्ञासा- जानने की इच्छा

हिंदी के सभी पर्यायवाची शब्द जानने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

जिगीषा- जीतने, दमन करने की इच्छा

जिगीषु- किसी को जीत लेने की इच्छा रखने वाला

जिघांसा- किसी को मारने की इच्छा

जिघत्सा- भोजन करने की इच्छा

जिघृक्षा- ग्रहण करने, पकड़ने की इच्छा

जिजीविषा- जिंदा रहने की इच्छा

ज्ञानपिपासा- ज्ञान प्राप्त करने की इच्छा

तितीर्षा- तैर कर पार जाने की इच्छा

धनेच्छु- धन की इच्छा रखने वाला

पिपासु- पीने की इच्छा रखने वाला

फलेच्छु- फल की इच्छा रखने वाला

बुभुक्षा- खाने की इच्छा

बुभुक्षु- खाने का इच्छुक

बुभुक्षित- जो अत्यधिक भूखा हो

मुमुक्षु- मोक्ष की इच्छा रखने वाला

मुमुर्षा- मरने की इच्छा

मुमूर्षू- मरणासन्न अवस्था वाला/मरने को इच्छुक

युयुत्सु- युद्ध की इच्छा रखने वाला

युयुत्सा- युद्ध करने की इच्छा

शुभेच्छु- शुभ चाहने वाला

हितैषी- हित चाहने वाला

इच्छा के पर्यायवाची शब्द

अरमान, अभिरुचि, अभिलाषा, आकांक्षा, आरजू, इष्टि, ईप्सा, ईहा, उत्कंठा, एषणा, कामना, चाह, मनोकामना, मनोरथ, रुचि, लालसा, लिप्सा, वांछा, स्पृहा।

इच्छा की परिभाषा जानने के लिए विकिपीडिया के इस लिंक पर क्लिक कीजिए- इच्छा की परिभाषा।

आदिकाल के साहित्यकार

भक्तिकाल के प्रमुख साहित्यकार

आधुनिक काल के साहित्यकार

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial