कामायनी के विषय में कथन

कामायनी के विषय में कथन

इस आलेख में कामायनी के विषय में कथन, Kamayani पर महत्त्वपूर्ण कथन, Kamayani पर किसने क्या कहा? कामायनी पर विभिन्न साहित्यकारों एवं आलोचकों के विचार आदि के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया गया है।

कामायनी पर महत्त्वपूर्ण कथन

Kamayani पर किसने क्या कहा?

कामायनी को छायावाद का उपनिषद किसने कहा?

Kamayani पर विभिन्न साहित्यकारों एवं आलोचकों के विचार

कामायनी के विषय में कथन | कामायनी पर महत्त्वपूर्ण | कामायनी पर किसने क्या कहा? | कामायनी पर विभिन्न साहित्यकारों एवं आलोचकों के विचार |
Kamayani कामायनी

कामायनी पर महत्वपूर्ण कथन

जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित महाकाव्य कामायनी के संबंध में प्रमुख आलोचकों एवं साहित्यकारों के प्रमुख कथन-

कामायनी के बारे में संपूर्ण संक्षिप्त जानकारी प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

नगेन्द्र- कामायनी मानव चेतना का महाकाव्य है। यह आर्ष ग्रन्थ है।

मुक्तिबोध- कामायनी फैंटेसी है।

इन्द्रनाथ मदान- कामायनी एक असफल कृति है।

नन्द दुलारे वाजपेयी- कामायनी नये युग का प्रतिनिधि काव्य है।

सुमित्रानन्दन पंत- कामायनी ताजमहल के समान है

नगेन्द्र- कामायनी एक रूपक है

श्यामनारायण पाण्डे- कामायनी विश्व साहित्य का आठवाँ महाकाव्य है

रामधारी सिंह दिनकर- कामायनी दोष रहित, दोष सहित रचना है

डॉ नगेन्द्र- कामायनी समग्रतः में समासोक्ति का विधान लक्षित करती है

नामवार सिंह- कामायनी आधुनिक सभ्यता का प्रतिनिधि महाकाव्य है

हरदेव बाहरी- कामायनी आधुनिक हिन्दी साहित्य का सर्वोत्तम महाकाव्य है

रामरतन भटनागर- कामायनी मधुरस से सिक्त महाकाव्य है

विश्वंभर मानव- कामायनी विराट सांमजस्य की सनातन गाथा है

कामायनी का कवि दूसरी श्रेणी का कवि है -हजारी प्रसाद द्विवेदी

कामायनी वर्तमान हिन्दी कविता में दुर्लभ कृति है- हजारी प्रसाद द्विवेदी

रामचन्द्र शुक्ल- कामायनी में प्रसाद ने मानवता का रागात्मक इतिहास प्रस्तुत किया है जिस प्रकार निराला ने तुलसीदास के मानस विकास का बड़ा दिव्य और विशाल रंगीन चित्र खींचा है

शांति प्रिय द्विवेदी- कामायनी छायावाद का उपनिषद् है

रामस्वरूप चतुर्वेदी- कामायनी को कंपोजिशन की संज्ञा देने वाले

बच्चन सिंह- मुक्तिबोध का कामायनी संबंधी अध्ययन फूहड़ मार्क्सवाद का नमूना है

Kamayani Par Kathan

मुक्तिबोध- कामायनी जीवन की पुनर्रचना है

नगेन्द्र- कामायनी मनोविज्ञान की ट्रीटाइज है

रामस्वरूप चतुर्वेदी- कामायनी आधुनिक समीक्षक और रचनाकार दोनों के लिए परीक्षा स्थल है

रामनाथ सुमन- कामायनी आधुनिक हिंदी कविता का रामचरित मानस है

आचार्य नंददुलारे वाजपेयी- कामायनी में प्रसाद ने मानवता का रागात्मक इतिहास प्रस्तुत किया है कामायनी मानवता का रागात्मक इतिहास एवं नवीन युग का महाकाव्य है

नामवर सिंह- कामायनी में नारी की लज्जा का जो भव्य चित्रण हुआ, वह सम्पूर्ण भारतीय साहित्य में दुर्लभ है।

निराला- कामायनी संपूर्ण जीवन चरित्र है, यह मानवीय कमजोरियों पर मानव की विजय की गाथा है।

नामवर सिंह- मानस ने वाल्मीकि रामायण और कामायनी ने मानस के पाठकों के लिए बदल दिया है

आ. रामचंद्र शुक्ल- यदि मधुचर्या का अतिरेक और रहस्य की प्रवृति बाधक नहीं होती तो कामायनी के भीतर मानवता की योजना शायद अधिक पूर्ण और सुव्यवस्थित रूप में चित्रित होती।

नामवर सिंह- कामायनी मार्क्सवाद की प्रस्तुती हैं।

रामधारी सिंह दिनकर- कामामनी नारी की गरिमा का महाकाव्य है।

डॉ धीरेन्द्र वर्मा- कामामनी एक विशिष्ट शैली का महाकाय है, शिल्प की प्रौढ़ता कामायनी की मुख्य विशेषता है।

अवधी भाषा का विकास व रचनाएं

ब्रजभाषा साहित्य का विकास

रीतिकाल के प्रमुख ग्रंथ

कालक्रमानुसार हिन्दी में आत्मकथाएं

राघवयादवीयम् ग्रन्थ

भाषायी दक्षता

‘रासो’ शब्द की व्युत्पत्ति – विभिन्न मत

हालावाद विशेष

संस्मरण और रेखाचित्र

कामायनी के विषय में कथन

कामायनी महाकाव्य की जानकारी

भारत का स्वर्णिम अतीत : तेल्हाड़ा विश्वविद्यालय

हिन्दी साहित्य विभिन्न कालखंडों के नामकरण

हिन्दी साहित्य काल विभाजन

भारतीय शिक्षा अतीत और वर्तमान

मुसलिम कवियों का कृष्ण प्रेम

हाइकु कविता (Haiku)

संख्यात्मक गूढार्थक शब्द

आदिकाल के साहित्यकार
आधुनिक काल के साहित्यकार

भीष्म साहनी

भीष्म साहनी की जीवनी

भीष्म साहनी की जीवनी, साहित्य, बाल साहित्य, भाषा शैली, विशेष तथ्य एवं संपूर्ण जानकारी

पूरा नाम- भीष्म साहनी

जन्म-8 अगस्त, 1915 ई.

जन्म भूमि-रावलपिण्डी (वर्तमान पाकिस्तान)

मृत्यु-11 जुलाई, 2003

मृत्यु स्थान-दिल्ली

पिता- हरबंस लाल साहनी

माता- लक्ष्मी देवी

पत्नी-शीला

कर्म-क्षेत्र-साहित्य

विषय-कहानी, उपन्यास, नाटक, अनुवाद।भाषा-हिन्दी, अंग्रेज़ी, उर्दू, संस्कृत, पंजाबी

भीष्म साहनी जीवनी साहित्य : रचनाएं

भीष्म साहनी के कहानी संग्रह

भाग्य रेखा-1953

चीफ़ की दावत-1956

पहला पाठ-1957

अपने अपने बच्चे-1957

भटकती राख-1966

पटरियाँ-1973

‘वाङचू’-1978

शोभायात्रा-1981

निशाचर-1983

मेरी प्रिय कहानियाँ

अहं ब्रह्मास्मि

अमृतसर आ गया

इन्द्रजाल

पाली- 1989

डायन-1998

खून का रिश्ता

भीष्म साहनी जीवनी साहित्य
भीष्म साहनी जीवनी साहित्य

भीष्म साहनी के उपन्यास

झरोखे-1967 (निम्न मध्यवर्गीय परिवार की दुःख पीड़ाओं का अंकन)

कड़ियाँ-1970 (पुरुष प्रधान समाज में स्त्री के हिस्से आनेवाली पीड़ाओं और अत्याचारों का अंकन)

तमस-1973 (पंजाब विभाजन पर)

बसन्ती-1980 (यह उपन्यास महानगरीय जीवन की खोखली चमक-दमक पर आधारित)

मायादास की माड़ी-1988

कुन्ती-1993

नीलू ,निलीमा, निलोफर-2000

भीष्म साहनी के नाटक संग्रह (साहनी जी ने कुल छह नाटक लिखे)

हानूस-1977 (इसकी रचना चेकोस्लोवाकिया की पृष्ठभूमि पर की गई है।)

कबिरा खड़ा बाज़ार में-1981 (महान संत कबीर के जीवन के आधार पर मध्यकालीन भारत के समाज में विद्यमान विद्रूपता को अभिव्यक्त किया है।)

माधवी-1984 (महाभारत की कथा के एक अंश को आधार बनाया गया है। यह ययाति की पुत्री माधवी के जीवन की कथा है।)

मुआवज़े-1993 (सांप्रदायिक दंगों की पृष्ठभूमि को आधार बनाकर लिखा गया है)

आलमगीर-1996 (औरंगजेब के चरित्र पर आधारित)

मेरा रंग दे बसंती चोला-1999 (जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित नाटक)

भीष्म साहनी के बाल साहित्य

गुलेल का खेल

वापसी

अनुवाद : टालस्टाय के उपन्यास ‘रिसरेक्शन’ सहित लगभग दो दर्जन रूसी पुस्तकों का सीधे रूसी से हिंदी में अनुवाद

भीष्म साहनी की आत्मकथाएं

बलराज माई ब्रदर्स

आज के अतीत

भीष्म साहनी के पुरस्कार एवं सम्मान

साहित्य अकादमी पुरस्कार-1975

लेखक शिरोमणि पुरस्कार-1975

सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार-1983

पद्मभूषण-1998

भीष्म साहनी संबंधी विशेष तथ्य

‘तमस’ उपन्यास के लिए इनको 1975 ई.मे साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हुआ| इसी उपन्यास पर फिल्म भी बनी है

‘आलमगीर’ और ‘रंग दे बसंती चोला’ इनके मात्र दस्तावेजी नाटक बनकर रह गए थे।

भारत विभाजन के बाद ये अमृतसर आकर रहने लगे।

इनके भाई बलराज साहनी बॉलीवुड में फिल्म अभिनेता रहे।

भीष्म साहनी ने भारतीय जननाट्य संघ (इप्टा) में भी काम किया। बाद में अमृतसर में अध्यापक पद पर काम किया|

ये दिल्ली विश्वविद्यालय में साहित्य के प्रोफेसर भी रहे|

साहनी प्रगतिशील लेखक संघ और अफ्रो-एशियाई लेखक संघ से भी जुड़े रहे|

भीष्म साहनी ने 1965 से दो साल तक ‘नयी कहानी पत्रिका’ का संपादन किया|

भीष्म साहनी की जीवनी, साहित्य, बाल साहित्य, भाषा शैली, विशेष तथ्य एवं संपूर्ण जानकारी

आदिकाल के साहित्यकार
आधुनिक काल के साहित्यकार

रांगेय राघव (त्र्यंबक वीर राघवाचार्य)

रांगेय राघव (त्र्यंबक वीर राघवाचार्य) की जीवनी

आधुनिक काल के साहित्यकार रांगेय राघव के जीवन-परिचय के साथ-साथ हम इनके साहित्य, काव्य, उपन्यास, कहानी, भाषा शैली, पुरस्कार एवं अन्य तथ्य सहित पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

पूरा नाम- तिरूमल्लै नंबकम् वीरराघव आचार्य (टी.एन.बी.आचार्य)

जन्म -17 जनवरी, 1923

जन्म भूमि- आगरा, उत्तर प्रदेश

मृत्यु -12 सितंबर, 1962

मृत्यु स्थान- मुंबई, महाराष्ट्र

अभिभावक -श्री रंगनाथ वीर राघवाचार्य श्रीमती वन-कम्मा

पत्नी – सुलोचना

कर्म-क्षेत्र -उपन्यासकार, कहानीकार, कवि, आलोचक, नाटककार और अनुवादक

भाषा -हिन्दी, अंग्रेज़ी, ब्रज और संस्कृत

विद्यालय -सेंट जॉन्स कॉलेज, आगरा विश्वविद्यालय

शिक्षा -स्नातकोत्तर, पी.एच.डी

काल- आधुनिक काल (प्रगतिवादी युग)

रांगेय राघव जीवन-परिचय साहित्य
रांगेय राघव जीवन-परिचय साहित्य

रांगेय राघव की रचनाएं

जीवन-परिचय एवं साहित्य : रांगेय राघव के काव्य

अजेय खंडहर-1944 ( किस रचना को निम्न तीन शीर्षकों में बांटा गया है – 1. झंकार 2. ललकार 3. हुँकार)

पिघलते पत्थर-1946 (मुक्तक काव्य)

मेधावी-1947

राह के दीपक-1947

पांचाली-1955

रूपछाया

जीवन-परिचय एवं साहित्य : रांगेय राघव के उपन्यास

घरौंदा-1946

विषाद मठ

मुरदों का टीला (मोहनजोदड़ो का गणतंत्र)-1948

सीधा साधा रास्ता

हुजूर

चीवर-1951

प्रतिदान

अँधेरे के जुगनू (आंचलिक श्रेणी का उपन्यास )-1953

काका

उबाल

पराया

आँधी की नावें

अँधेरे की भूख

बोलते खंडहर

कब तक पुकारूँ (ब्रज के नटों के जीवन का वर्णन)

पक्षी और आकाश

बौने और घायल फूल

राई और पर्वत

बंदूक और बीन

राह न रुकी

जब आवेगी काली घटा-1958

छोटी सी बात

पथ का पाप

धरती मेरा घर

आग की प्यास

कल्पना

प्रोफेसर

दायरे

पतझर

आखिरी आवाज

रांगेय राघव के जीवनी प्रधान उपन्यास

डॉ. रांगेय राघव जी ने 1950 ई. के पश्चात् कई जीवनी प्रधान उपन्यास लिखे हैं, इनका पहला उपन्यास सन् 1951-1953 ई. के बीच प्रकाशित हुआ।

भारती का सपूत -जो भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जीवनी पर आधारित है।

लखिमा की आंखें -जो विद्यापति के जीवन पर आधारित है।

मेरी भव बाधा हरो -जो बिहारी के जीवन पर आधारित है।

रत्ना की बात- जो तुलसी के जीवन पर आधारित है।

लोई का ताना -जो कबीर- जीवन पर आधारित है।

धूनी का धुंआं -जो गोरखनाथ के जीवन पर कृति है।

यशोधरा जीत गई (1954)-जो गौतम बुद्ध पर लिखा गया है।

देवकी का बेटा’ -जो कृष्ण के जीवन पर आधारित है।

रांगेय राघव के कहानी संग्रह

साम्राज्य का वैभव

देवदासी

समुद्र के फेन

अधूरी मूरत

जीवन के दाने

अंगारे न बुझे

ऐयाश मुरदे

इन्सान पैदा हुआ

पाँच गधे

एक छोड़ एक

रांगेय राघव की कहानियाँ

गदल ( राजस्थानी परिवेश से प्रेम की निगूढ़ अभिव्यक्ति)

रांगेय राघव के नाटक

स्वर्णभूमि की यात्रा

रामानुज

विरूढ़क

रांगेय राघव के रिपोर्ताज

तूफ़ानों के बीच

रांगेय राघव की आलोचनाएं

भारतीय पुनर्जागरण की भूमिका

भारतीय संत परंपरा और समाज

संगम और संघर्ष

प्राचीन भारतीय परंपरा और इतिहास

प्रगतिशील साहित्य के मानदंड

समीक्षा और आदर्श

काव्य यथार्थ और प्रगति

काव्य कला और शास्त्र

महाकाव्य विवेचन

तुलसी का कला शिल्प

आधुनिक हिंदी कविता में प्रेम और शृंगार

आधुनिक हिंदी कविता में विषय और शैली

गोरखनाथ और उनका युग

रांगेय राघव के सम्मान एवं पुरस्कार

हिंदुस्तानी अकादमी पुरस्कार (1947)

डालमिया पुरस्कार (1954)

उत्तर प्रदेश शासन पुरस्कार (1957 तथा 1959)

राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार (1961)

महात्मा गाँधी पुरस्कार (1966)

रांगेय राघव संबंधी विशेष तथ्य

इन्हे हिंदी का शेक्सपीयर कहा जाता है|

प्रसिद्ध लेखक राजेंद्र यादव ने कहा है – ‘‘उनकी लेखकीय प्रतिभा का ही कमाल था कि सुबह यदि वे आद्यैतिहासिक विषय पर लिख रहे होते थे तो शाम को आप उन्हें उसी प्रवाह से आधुनिक इतिहास पर टिप्पणी लिखते देख सकते थे।”

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्राध्यापक विभास चन्द्र वर्मा ने कहा कि आगरा के तीन ‘र‘ का हिंदी साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान है और ये हैं रांगेय राघव, रामविलास शर्मा और राजेंद्र यादव। वर्मा ने कहा कि रांगेय राघव हिंदी के बेहद लिक्खाड़ लेखकों में शुमार रहे हैं। उन्होंने क़रीब क़रीब हर विधा पर अपनी कलम चलाई और वह भी बेहद तीक्ष्ण दृष्टि के साथ।

उन्हें हिन्दी का पहला मसिजीवी क़लमकार भी कहा जाता है जिनकी जीविका का साधन सिर्फ़ लेखन था।

1942 में अकालग्रस्त बंगाल की यात्रा के बाद एक रिपोर्ताज लिखा- तूफ़ानों के बीच।

आधुनिक काल के साहित्यकार रांगेय राघव के जीवन-परिचय के साथ-साथ हम इनके साहित्य, काव्य, उपन्यास, कहानी, भाषा शैली, पुरस्कार एवं अन्य तथ्य सहित पूरी जानकारी प्राप्त की।

आदिकाल के साहित्यकार
आधुनिक काल के साहित्यकार

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial