नामवर सिंह

नामवर सिंह जीवन परिचय

नामवर सिंह का जीवन परिचय, नामवर सिंह का साहित्य, रचनाएं, नामवर सिंह की आलोचना दृष्टि, नामवर सिंह की आलोचना पद्धति, सामान्य परिचय, जीवनी

जन्म:-28 जुलाई, 1926,जीयनपुर, चंदौली जिला

उत्तर प्रदेश

मृत्यु:-19 फरवरी 2019,नयी दिल्ली

भाषा:-हिन्दी

काल:-आधुनिक

विधा:-आलोचना, शोध, निबन्ध

विषय:-अपभ्रंश भाषा एवं साहित्य, छायावाद, नयी कविता, नयी कहानी

उन्होंने हिन्दी साहित्य में एम॰ए॰ व पी-एच॰डी॰ करने के पश्चात् बनारस हिन्दू विश्‍वविद्यालय में अध्यापन किया।

इसके बाद सागर विश्वविद्यालय और जोधपुर विश्वविद्यालय में भी अध्यापन किया। बाद में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में काफी समय तक अध्यापन कार्य किया।

अवकाश प्राप्त करने के बाद भी वे उसी विश्वविद्यालय के भारतीय भाषा केन्द्र में इमेरिट्स प्रोफेसर रहे।

नामवर सिंह हिन्दी के अतिरिक्त उर्दू, बाङ्ला एवं संस्कृत भाषा भी जानते थे।

19 फरवरी 2019 की रात्रि में नयी दिल्ली स्थित एम्स में उनका निधन हो गया।

नामवर सिंह का साहित्य : नामवर सिंह जीवन परिचय

साहित्यिक आन्दोलन-प्रगतिशील आन्दोलन

नामवर सिंह की रचनाएं

निबंध अथवा आलोचना

बक़लम ख़ुद – 1951ई०(संग्रह)

हिंदी के विकास में अपभ्रंश का योग-1952

छायावाद :इतिहास और आलोचना – 1954

आधुनिक साहित्य की प्रवृत्तियाँ – 1962

कहानी : नयी कहानी – 1964

कविता के नये प्रतिमान – 1968

दूसरी परम्परा की खोज – 1982

वाद विवाद संवाद – 1989

आलोचक के मुख से-2005

साक्षात्कार

कहना न होगा – 1994

बात बात में बात – 2006

सम्मुख – 2012

साथ साथ – 2012

पत्र-संग्रह

काशी के नाम – 2006

तुम्हारा नामवर

सम्पादित पुस्तकें : नामवर सिंह जीवन परिचय

संक्षिप्त पृथ्वीराज रासो – 1952 (आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के साथ)

पुरानी राजस्थानी – 1955 (मूल लेखक- डाॅ० एल.पी.तेस्सितोरी; अनुवादक – नामवर सिंह)

चिन्तामणि भाग-3 (1983)

कार्ल मार्क्स : कला और साहित्य चिन्तन (अनुवादक- गोरख पांडेय)

नागार्जुन : प्रतिनिधि कविताएँ

मलयज की डायरी (तीन खण्डों में)

आधुनिक हिन्दी उपन्यास भाग-2

रामचन्द्र शुक्ल रचनावली (सह सम्पादक – आशीष त्रिपाठी)

पत्र-पत्रिका संपादन

इन्होंने 1965 से 1967 तक जनयुग (साप्ताहिक) और 1967 से 1990 तक आलोचना (त्रैमासिक) नामक दो हिन्दी पत्रिकाओं का सम्पादन भी किया।

पुरस्कार एवं सम्मान : नामवर सिंह जीवन परिचय

साहित्य अकादमी पुरस्कार – 1971″कविता के नये प्रतिमान” के लिए

शलाका सम्मान हिंदी अकादमी, दिल्ली की ओर से

‘साहित्य भूषण सम्मान’ उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान की ओर से

महावीरप्रसाद द्विवेदी सम्मान – 21 दिसम्बर 2010

शब्दसाधक शिखर सम्मान – 2010

आदिकाल के साहित्यकार

भक्तिकाल के प्रमुख साहित्यकार

आधुनिक काल के साहित्यकार

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial