पर्यायवाची शब्द ध से

ध अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द

ध अक्षर से शुरू होने वाले शब्दों के पर्यायवाची शब्द  Paryayvachi Shabd | समानार्थी शब्द | All Hindi Synonyms | Paryayvachi shabd kise kahte hai | Paryayvachi shabd ka arth | | पर्यायवाची शब्द का अर्थ |

पर्यायवाची शब्द ध से

धंधा – उद्यम, उद्योग, कामकाज, कारोबार, रोजगार, व्यवसाय।

धक्का – आघात, झोंका, टक्कर, ठोकर, मुसीबत, विपत्ति, संकट।

धड़कना – कांपना, डरना, थर्राना, थरथराना, दहलना, धड़धड़ाना, धुकधुकाना, फड़कना।

धतूरा – उन्मत, कंटफल, कनक, कनंकाय, कनकाह्वय, कलम, कितव, खर्जूघ्न, खरदूषण, खल, घंटिक, घटापुष्प, तूरी, देविका, धत्तूर, धस्तूर, ध्रुस्तूर, धूर्त, धूर्तकृत, पुरीमोह, मत्त, मदकर, मदन, मदनक, मन्दार, महामोही, मातुल, मातुलक, मोहन, शठ, शिवप्रिय, शिवशेखर, शैव, श्याम, हरवल्लभ।

धधकना – जल उठना, प्रज्वलित होना, भभकना।

धनंजय – अनघ, अर्जुन, ऐंद्र, कपिध्वज, कर्णारि, किरीटी, कुन्तीसुत, कौन्तेय, गांडीवी, गांडीवधन्वा, गाण्डीवधर, गाण्डीवधारी, गुडाकेश, जिष्णु, धन्वी, धनुर्धर, नर, पाण्डुनंदन, पार्थ, फलगुन, फाल्गुन, बृहन्नला, भारत, विजय, विजयरथ, वीभत्सु, श्वेतवाहन, शक्रात्मज, शक्रनंदन, शब्दभेदी, सव्यसाची

धन – अर्थ, ऋक्थक, जायदाद, दौलत, द्रव्य, पूँजी, मुद्रा, भोग्य, रिक्थ, वसु, वित्त, विभव, संपत्ति, सम्पदा, लक्ष्मी, श्री, हिरण्यकांचन।

धनी – अमीर, ऐश्वर्यवान, ऐश्वर्यशाली, धनवान, धनवाला, धनाढ्य, धनिक, मालदार, लक्ष्मीपति, लक्ष्मी-संपन्न।

धनियाँ – अल्लका, कुनटी, कुस्तुम्बुरी, छत्रा, जनप्रिय, धनिक, धन्य, धन्याक, धाना, धान्यक, धान्यबीज, निःसार, वितुन्नक, वेधक, वेशष, शाकयोग्य, सूक्ष्मपत्र, हृदयगंधा।

धनुर्धर – कमनैत, तीरन्दाज, धन्वी, धनुष्मान, धनुर्भृत्, धानुष्क, निषंगी।

धनुष – कमान, कार्मुक, कोदंड, चाप, तारक, धन्वा, धनु, धनुस्, धनुही, पिनाक, विशिखासन, शरासन।

धनुष की डोर – चिल्ला, प्रत्यंचा, मुर्वी, मौर्वी, शिजिनी।

धन्य – पुण्यवान, प्रशंसनीय, श्लाघ्य, सुकृति।

धन्यवाद – आभार, तारीफ, प्रशंसा, बड़ाई, मेहरबानी, वाहवाही, शाबासी, शुक्रिया।

धब्बा – चिह्न, दाग, निशान।

धब्बा – ऐब, कलंक, दोष, लांछन।

धमकाना – घुड़कना, झिड़कना, डराना, डांटना, धमकी देना, भय दिखाना।

 Paryayvachi Shabd पर्यायवाची शब्द

धरती – अग्निगर्भा, अचलकीला, अचला, अनन्ता, अदिति, अब्धिमेखला, अवनी, अर्णवनेमि, आदिमा, आद्या, इड़ा, इड़िका, इरा, इला, इलिका, इहलोक, उदधिवस्त्रा, उरा, उर्वरा, उर्वि, ऊर्वी, काश्यपी, कुंभिनी, कु, क्रीड़ाकान्ता, क्षमा, क्ष्मा, क्षांता, क्षिति, क्षोणी, खंडनी, खगवती, गंधवती, गह्वरी, गिरिकर्णिका, गो, गोत्रा, गोलक, गोला, गौ, जगत, जगती, जगद्वहा, जमीन, जल-थल, जीवधानी, ज्या, तृणधरी, थली, देहिनी, द्वीपवती, द्विरा, धरणि, धरणी, धरणीधरा, धरा, धरातल, धरित्र, धरित्री, धात्री, धारणी, धारयित्री, धारिणी, धेनु, नेमि, पहुमि, पारा, पिरथी, पुहिम, पुहुमी, पृथवी, पृथिवी, पृथ्वी, पृथिवी, पृथु, भद्रा, भुअन, भुइँ, भुई, भुव, भुवन, भुवि, भू, भूतधात्री, भूतल, भूमा, भूमि, भूर्लोक, मधुजा, मनुष्यलोक, मर्त्यलोक, महाकान्ता, महास्थली, महि, मही, मेदिनी, रत्नगर्भा, रत्नवती, रसा, रेणुका, रोदसी, लोक, वरा, वसुधा, वसुन्धरा, वसुमति, वसुमती, वाराही, विपुला, विश्वम्भरा, विश्वा, वीजप्रसू, शैलधारा, श्यामा, सप्तद्वीपा, सप्तलोकी, सप्तार्णव, समुद्रनेमि, समुद्रांबरा, सर्वसहा, सहा, सागरधरा, सागरांता, सागराम्बरा, सारँग, सुरभि, स्थली, स्थिरा, हरिप्रिया।

धरोहर – अमानत, उपनिधि, खातक, खादक, थाती, धराउर, निक्षेप, न्यास, प्रतिभूति।

धर्म – पंथ, मजहब, मत, मार्ग, संप्रदाय।

धर्म – कर्त्तव्य, पुण्य, सत्कर्म, सदाचार, सुकृति।

धर्मराज – अंतक, औदुम्बर, कंक, कर्मकर, काल, कीनाश, कृतांत, कोपन्त, जीवनपति, जीवितेश, दण्डाधर, दघ्न, धर्म, धर्मराइ, धर्मराज, नरदण्डधर, परेतराट्, पितृपति, भीमशासन, महिषध्वज, महिषवाहन, मृत्युपति, यम, यमराज, यमुनाभ्राता, वैवस्वत, शमन, शीर्णपाद, श्राद्धदेव, समवर्ति, सूर्यपुत्र, हरि।

धव (एक प्रकार का पेड़) – कषाय, गोर, दृढतरु, धावा, धुरन्धर, धों, नंदितरु, पांडुतरु, पिशाचवृक्ष, पीतफल, मधुरत्वक्, शकटाख्य, शुष्कवृक्ष, शुष्कांग, स्थिर।

धवल – आकर्षक, उजला, निर्मल, मनोहर, श्वेत, सफेद, साफ, सुन्दर, स्वच्छ।

धाक – आतंक, ख्याति, दबदबा, प्रसिद्धि, रोब, शोहरत।

धान – अक्षत, अन्न, अमृत, आद्य, एकदल, कशिपु, खाद्यान्न, गल्ला, चाउर, चावल, जीवनधन, जीवनसाधन, तंडुल, तंदुल, दाना, धान्य, धान, नाज, बीज, ब्रीहय, ब्रीहि, भात, भूसी, भोग्य, भोगार्ह, लवेटिका, वरेणुक, वीज्य, व्रीहि, शस्य, शाली, स्तम्भकरि, स्तम्भकारि।

धाम – तीर्थ, देवस्थान, पुण्यस्थान।

धाय – आया, उपमाता, दाई, धात्री।

धार – किनारा, छोर, नोंक, सिरा।

धारा – जल-धारा, प्रवाह, बाढ।

धिक्कारना – अपवाद करना, तिरस्कार करना, निन्दा करना, फटकारना।

Paryayvachi Shabd पर्यायवाची शब्द

धी – अक्ल, दिमाग, प्रज्ञा, बुद्धि, मति, मेधा, विवेक।

धीरज – अचंचलचित्तता, ढाढस, तोष, धीरता, धैर्य, मनस्थिरता, संतोष, सब्र, स्थिरता।

धीवर – कर्णधार, केवट, कैवर्त, खेवट, खेवनहार, खेवैया, जालक, तारक, तारणहार, दाश, नाविक, नौसाध्यजन, मछुआ, मल्लाह, महागिर, माँझी

धुआँ – धूआँ, धूम, धूम्र।

धुंध – कुहरा, कुहासा, कोहरा, नीहार।

धुन – झुकाव, तरंग, मौज, लगन, लगाव, लहर।

धुनियाँ – धुनका, बेहना।

धूप – आतप, घाम, घर्म, द्योत, निदाघ।

धूम – आयोजन, उत्सव, चहल-पहल, ठाटबाट, समारोह, हलचल, हल्ला।

धूमकेतु – उल्का, केतुग्रह, पुच्छल तारा।

धूर्त – कितव, चालबाज, छद्मी, छली, जिह्मा, दम्भी, प्रतारक, मायावी, वंचक, व्याजी।

धूल – खेह, गर्द, धूर, धूलि, धूसर, धूसरी, पांशु, पाँस, पिंजल, मिट्टी, मृदा, मृत्तिका, माटी, रज, रेणु, वातकेतु, वातध्वज, संचरा।

धृष्ट – उद्दंड, उद्धत, गुस्ताख, ढीठ, निर्लल्ज, प्रगल्भ, बेहया।

धेनु – अर्जनी, अदिति, अनडुही, अघ्ना, अघन्या, अनुस्तरणी, अही, इज्या, इडा, इला, उषा, उस्रा, ऋषभी, ऋषिभि, कपिला, कल्याणी, गऊ, गय्या, गवय, गाय, गाव, गावड़ी, गैया, गो, गोमाता, गोरू, गौ, गौरी, चतुस्तना, जगती, जननी, तंति, तंपा, तंबिका, तनया, द्विडा, दोह्य, दोग्धी, दोग्ध्री, दौग्धी, धात्री, धेनुका, निलिंपिका, पयस्विनी, पावनी, पीवरी, पृथ्वी, बकर, बलभद्रा, बहुला, भद्रा, भूरिमही, भ्रदा, महा, मही, माता, माहेंद्री, माहेयी, रिषभी, रेवती, रोहिणी, वशा, वहती, वृषा, शक्वरी, शृंगिणी, सरस्वती, सवित्री, सुरभि, सुरभितनया, सुरभिवच्छा, सुरभी, सौरभेयी, सौरी।

धोखा – कपट, काट, कूटता, कूटकर्म, चकमा, छद्म, छल, ठगई, ठगी, दगा, दगाबाजी, धूर्त्तता, धोखेबाजी, प्रपंच, प्रलंभ, प्रवंचना, फंद, फरेब, बहाना, बेईमानी, भुलावा, भ्रम, मक्कारी, मिस, वंचना, व्याज, शठता।

धोखेबाज – कपटी, कुटिल, चालबाज, ठग, मक्कार।

धोती – अंतरीय, अधोंशुक, उपसंव्यान, धौत, धौतपरिधान।

धोना – पखारना, प्रक्षालन करना, शुद्ध करना, संघालना, साफ करना।

Paryayvachi Shabd पर्यायवाची शब्द

धोबिन – निर्णेजकी, बरेठन, बरेठिन, रजकी, रजकपत्नी, शौचेयी।

धोबी – कर्मकीलक, धावक, निणेजक, बरेठा, रजक, शौचेय।

ध्यान – एकाग्रता, ख्याल, तन्मयता, तल्लीनता, मनोयोग, लीनता।

ध्येय – अभिप्राय, उद्देश्य, प्रयोजन, मकसद, लक्ष्य।

ध्रुव – अचल, अटल, दृढ, निश्चित, पक्का, स्थिर।

ध्वंस – क्षति, क्षय, नष्ट, नाश, विनाश।

ध्वज – अंक, केतु, चिन्ह, झंडा, निशान, ध्वजा, पताका, वैजयन्ती।

ध्वस्त – खंडित, टूटा-फूटा, नष्ट- भ्रष्ट, पराजित, भग्न, हारा हुआ।

अं-अँ के पर्यायवाची शब्द (भाग-1)

अ के पर्यायवाची शब्द (भाग-2)

‘आ’ के पर्यायवाची शब्द (भाग-3)

‘इ, ई’ के पर्यायवाची शब्द (भाग-4)

‘उ एवं ऊ’ के पर्यायवाची शब्द (भाग-5)

‘ऋ, ए तथा ऐ’ के पर्यायवाची शब्द (भाग-6)

‘ओ औ’ के पर्यायवाची शब्द (भाग-7)

पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd

क के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Synonym | भाग-8

क्ष के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-9

ख के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-10

ग के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-11

घ के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-12

च के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-13

छ के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-14

ज के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-15

झ के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-16

ट के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-17

ठ के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-18

ड के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-19

ढ के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-20

त के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-21

थ के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-22

द के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-23

ध के पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | भाग-24

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial