Nobel Prize 2020

Nobel Prize-2020

Nobel Prize की ऐतिहासिक पृष्ठभूभि एवं Nobel Prize-2020 की पूरी सूची।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

नोबेल फाउण्डेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया। यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है। इस पुरस्कार के रूप में 10 लाख डालर की राशि के साथ 23 कैरेट सोने का पदक, तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाता है।

व्यापक मानव हित की आकांक्षा से प्रेरित होकर अल्फ्रेड नोबेल अपनी संपत्ति का उपयोग एक न्यास (trust) स्थापित करने में किया, जिससे प्रति वर्ष (1) भौतिकी, (2) रसायन, (3) शरीर-क्रिया-विज्ञान वा चिकित्सा, (4) आदर्शवादी साहित्य तथा (5) विश्वशांति के क्षेत्रों में सर्वोत्तम कार्य करने वालों व्यक्ति, व्यक्तियों या संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाता है।

ये पुरस्कार नोबेल पुरस्कार कहलाते हैं। सन् 1901 से नोबेल पुरस्कार का देना आरंभ हुआ है। अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार 1960 में दिए गए जाने शुरू हुए। शांति के लिए नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में दिया जाता है। शेष सभी नोबेल पुरस्कार स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में स्वीडन के राजा के हाथों से दिए जाते हैं।

कौन है अलफ्रेड बर्नार्ड नोबेल

अल्फ्रेड बर्नार्ड नोबेल का जन्म बाल्टिक सागर के किनारे बसे स्वीडन के स्टॉकहोम नामक शहर में हुआ था।

इनके पिता सन् 1842 से सेंट पीटर्सबर्ग (रूस) में परिवार सहित रहने लगे। यहाँ वे रूस की सरकार के लिए खेती के औजारों के सिवाय आग्नेयास्त्र, सुरंगें (mines) और तारपीडो के निर्माण में लगे रहे।

अल्फ्रेड नोबेल ने कुल 355 आविष्कार किए जिनमें 1867 में किया गया डायनामाइट का आविष्कार भी शामिल है।

 

Nobel Prize-2020 पूरी सूची
Nobel Prize-2020 पूरी सूची

पूरी सूची Nobel Prize-2020

हम पढ रहे हैं Nobel Prize की ऐतिहासिक पृष्ठभूभि एवं Nobel Prize-2020 की पूरी सूची।

1. चिकित्सा के क्षेत्र में :

खोज – “हेपेटाइटिस-सी वायरस की खोज”

हार्वे अल्‍टर (Harvey Alter) – अमेरिका

माइकल हॉफटन (Michael Houghton) – ब्रिटेन

चार्ल्‍स राइस ( Charles Rice) – अमेरिका

2. भौतिकी के क्षेत्र में :

खोज – “ब्लैक होल से संबंधित खोज के लिए”

रोजर पेनरोज (Roger Penrose) – ब्रिटेन

रेइनहार्ड गेंजेल (Reinhard Genzel) – जर्मनी

एंड्रिया घेज (Andrea Ghez) – अमेरिका

3. रसायन के क्षेत्र में :

खोज – “जीनोम एडिटिंग नई पद्धति खोजने के लिए”

इम्मैन्युअल शार्पेंची (Emmanuelle Charpentier) – फ्रांस

जेनफिर डाउडना (Jennifer A. Doudna) – अमेरिका

4.शांति के क्षेत्र में :

उपलब्धि – “विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Programme) को दुनिया भर मे भूखे लोगों की मदद करने के लिये दिया जाएगा

इसका मुख्यालय इटली की राजधानी रोम स्थित है।

विश्व खाद्य कार्यक्रम दुनिया का सबसे बड़ा मानवीय संगठन है जो भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराता है |

5. साहित्य के क्षेत्र में :

अमेरिकी कवयित्री लुइज ग्लुक को

ग्लुक ने 1968 में ‘फर्स्टबोर्न’ शीर्षक से अपने काव्य संग्रह की शुरुआत की |

यह साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली 16 वीं महिला हैं और पिछले दशक में ऑलगा टोकाचुर्क, गैलेक्सी विच (2015) और एलिस मुनरो (2013) के बाद साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीतने वाली चौथी महिला है।

6. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में :-

उपलब्धि – “ऑक्शन थ्योरी (नीलामी सिद्धान्त) में सुधार और नीलामी के नये तरीकों की खोज करने के कारण”

पॉल आर. मिलग्रोम Paul Milgrom – अमेरिका

रोबर्ट बी. विल्सन Robert Wilson – अमेरिका

वर्ष 2020 में कुल ग्यारह व्यक्तियों तथा एक संस्था को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें सर्वाधिक सात अमेरिकी नागरिक हैं।

ब्रिटेन के दो फ्रांस के एक और जर्मनी के एक नागरिक को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

हमने जाना Nobel Prize की ऐतिहासिक पृष्ठभूभि एवं Nobel Prize-2020 की पूरी सूची।

संपूर्ण उपर्युक्त मैटर की पीडीएफ प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए

संस्मरण और रेखाचित्र- https://thehindipage.com/sansmaran-aur-rekhachitra/sansmaran-aur-rekhachitra/

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial