धर्मवीर भारती

धर्मवीर भारती की जीवनी

धर्मवीर भारती की जीवनी, साहित्य, कविताएं, कहानी, उपन्यास, निबंध, नाटक, यात्रा विवरण, पत्र-पत्रिकाओं का संपादन, पुरस्कार एवं मान-सम्मान तथा विशेष तथ्य आदि

जन्म- 25 दिसंबर 1926

जन्म भूमि- इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

मृत्यु -4 सितंबर, 1997

मृत्यु स्थान- मुम्बई, महाराष्ट्र

अभिभावक – चिरंजीवलाल वर्मा, चंदादेवी

धर्मवीर भारती जीवनी साहित्य
धर्मवीर भारती जीवनी साहित्य

पति/पत्नी- कांता कोहली, पुष्पलता शर्मा (पुष्पा भारती)

संतान- परमीता, प्रज्ञा भारती (पुत्री), किन्शुक भारती (पुत्र)

कर्म भूमि- इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश

कर्म-क्षेत्र – लेखक, कवि, नाटककार

काल- आधुनिक काल (प्रयोगवाद काल)

नोट- भारती दुसरा-सप्तक में शामिल कवि थे|

धर्मवीर भारती की रचनाएं : धर्मवीर भारती की जीवनी एवं साहित्य

धर्मवीर भारती की कविताएं

ठंडा लोहा (1952)

सात गीत वर्ष (1959)

कनुप्रिया (1959)

सपना अभी भी (1993)

आद्यन्त (1999)

धर्मवीर भारती के पद्यनाटक अथवा गीतिनाट्य

अंधायुग (1954)

धर्मवीर भारती के कहानी संग्रह

मुर्दों का गाँव (1946)

स्वर्ग और पृथ्वी (1949)

चाँद और टूटे हुए लोग (1955)

बंद गली का आख़िरी मकान (1969)

साँस की क़लम से (पुष्पा भारती द्वारा संपादित सम्पूर्ण कहानियाँ ) (2000)

धर्मवीर भारती के रेखाचित्र

कुछ चेहरे कुछ चिंतन (1997)

धर्मवीर भारती के संस्मरण

शब्दिता (1997)

धर्मवीर भारती के उपन्यास

गुनाहों का देवता(1949)

सूरज का सातवाँ घोडा (1952)

ग्यारह सपनों का देश (प्रारंभ और समापन) 1960

धर्मवीर भारती के निबंध : धर्मवीर भारती की जीवनी एवं साहित्य

ठेले पर हिमालय (1958)

कहनी अनकहनी (1970)

पश्यंती (1969)

साहित्य विचार और स्मृति (2003)

धर्मवीर भारती के रिपोर्ताज : धर्मवीर भारती की जीवनी एवं साहित्य

मुक्त क्षेत्रे : युद्ध क्षेत्रे (1973)

युद्ध यात्रा (1972)

धर्मवीर भारती की आलोचनाएं

प्रगतिवाद: एक समीक्षा (1949)

मानव मूल्य और साहित्य (1960)

धर्मवीर भारती के एकांकी नाटक

नदी प्यासी थी (1954)

धर्मवीर भारती द्वारा अनुवाद

ऑस्कर वाइल्ड की कहानियाँ (1946)

देशांतर (21 देशों की आधुनिक कवितायें ) 1960

धर्मवीर भारती के यात्रा विवरण

यात्रा चक्र (1994)

धर्मवीर भारती की मृत्यु के बाद प्रकाशित रचनाएं

2001- धर्मवीर भारती की साहित्य साधना (संपादन पुष्पा भारती)

1998- धर्मवीर भारती से साक्षात्कार (संपादन पुष्पा भारती)

अक्षर अक्षर यज्ञ (पत्र : संपादन पुष्पा भारती 1998)

धर्मवीर भारती द्वारा पत्र-पत्रिकाओं का संपादन : धर्मवीर भारती की जीवनी एवं साहित्य

अभ्युदय

संगम

हिन्दी साहित्य कोष (कुछ अंश)

आलोचना

निकष

धर्मयुग

धर्मवीर भारती के सम्मान एवं पुरस्कार : धर्मवीर भारती की जीवनी एवं साहित्य

1967 संगीत नाटक अकादमी सदस्यता – दिल्ली

1984 हल्दीघाटी श्रेष्ठ पत्रकारिता पुरस्कार – राजस्थान

1985 साहित्य अकादमी रत्न सदस्यता – दिल्ली

1986 संस्था सम्मान – उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान

1988 सर्वश्रेष्ठ नाटककार पुरस्कार – संगीत नाटक अकादमी, दिल्ली

1988 सर्वश्रेष्ठ लेखक सम्मान – महाराणा मेवाड़ फ़ाउंडेशन – राजस्थान

1989 गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार – केंद्रीय हिन्दी संस्थान – आगरा

1989 राजेन्द्र प्रसाद शिखर सम्मान – बिहार सरकार

1990 भारत भारती सम्मान – उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान

1990 महाराष्ट्र गौरव – महाराष्ट्र सरकार

1991 साधना सम्मान – केडिया हिन्दी साहित्य न्यास – मध्यप्रदेश

1992 महाराष्ट्राच्या सुपुत्रांचे अभिनंदन – वसंतराव नाईक प्रतिष्ठान- महाराष्ट्र

1994 व्यास सम्मान – के. के. बिड़ला फ़ाउंडेशन – दिल्ली

1996 शासन सम्मान – उत्तर प्रदेश सरकार – लखनऊ

1997 उत्तर प्रदेश गौरव – अभियान संस्थान – बम्बई

धर्मवीर भारती संबंधी विशेष तथ्य : धर्मवीर भारती की जीवनी एवं साहित्य

ये प्रारंभ में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हिंदी के प्राध्यापक रहे|

ये 1987 ईस्वी तक धर्मयुग पत्रिका के संपादक रहे|

उनकी कविताओं के प्रमुख विषय रूपा शक्ति, उद्दाम कामवासना एवं सबच्छंद विलास है|

कनुप्रिया रचना में राधा की परंपरागत चरित्र को नए रुप में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है|

साहित्यकारों की सहायतार्थ आप ने 1943 ईस्वी में ‘परिमल’ नामक संस्था की स्थापना की थी|

आपने सिद्ध साहित्य पर शोध उपाधि प्राप्त की थी |

आपके द्वारा रचित सूरज का सातवां घोड़ा रचना पर एक टीवी धारावाहिक सात कड़ियों में भी प्रसारित हुआ था|

विकिपीडिया- https://hi.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%A7%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AE%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%B0_%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A4%A4%E0%A5%80

आदिकाल के साहित्यकार
आधुनिक काल के साहित्यकार

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial