झ के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd भाग-16

झ के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd

Paryayvachi Shabd पर्यायवाची शब्द | समानार्थी शब्द | झ के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd | All Hindi Synonyms | Paryayvachi shabd kise kahte hai | Paryayvachi shabd ka arth | | पर्यायवाची शब्द का अर्थ |

झ के पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd

शेष सभी | पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | जानें

झंझा – अंधड़, आँधी, झंझावत, तूफान, बवंडर।

झंडा – केतन, केतु, केतुक, चिह्न, चीन, ध्वज, ध्वजा, निशान, पताका, फरहरा, वैजयन्ती।

झकोरना – कँपाना, झकझोरना, झोरना, हिलाना, हिलोड़ना।

झखना – अनुताप करना, झींखना, पछताना, पश्चाताप करना, रोना।

झगड़ना – कलह करना, झगड़ा करना, बकझक करना, भिड़ना, मुँहजोरी करना, मुँहा मुहीं करना, लड़ाई करना, लड़ना, वाद-विवाद करना, विवाद करना, सरबर करना।

झड़ना – गिरना, चूना, झरना, टपकना, टूटकर गिरना, पतन होना, विचलना, विचलित होना, स्खलित होना।

झड़प – झंझट, झगड़ा, तकरार, तू-तू-मैं-मैं, बखेड़ा, हाथापायी।

झझकारना – अनादर करना, अवज्ञा करना, अवहेलना करना, अश्रद्धा करना, उपटना, डाँटना, झटकना, झिड़कना, तिरस्कार करना, दुत्कारना, फटकारना, हटाना,

झटकना – उचक लेना, ऐंठना, छीनना, मार लेना, लूट लेना, हथिया लेना।

झटपट – जल्दी से, तीव्रता से, तुरंत, तेजी से, वेगपूर्ण।

झरना – उत्स, जलमाला, झर, निर्झर, प्रपात, प्रस्त्रवण, वारिवाह, सरण, सोता, स्रोत।

झरोखा – अंतर द्वार, खिड़की, गवाक्ष, जालमार्ग, जालरन्ध्र, झँझरी, पक्षक, प्रच्छन्न, रोशनदान, वातायन, वारी।

झल्लाना – किटकिटाना, कुढ़ना, खीजना, चिड़चिड़ाना, चिढ़ना।

झाँई – अंधकार, अँधेरा, आभा, छल, छाया, झलक, धोखा, परछाई, प्रतिच्छाया, प्रतिध्वनि, प्रतिबिंब, बिंब।

झाँझ – झल्लरी, झाल।

शेष सभी | पर्यायवाची शब्द | समानार्थी | Hindi Synonym | जानें

झाँपी – कट, करंडा, किलिंजक, पेटारी, मोना, मोनियाँ।

झाँसना – झटक लेना, झाँसा पट्टी देना, ठगना, धोखा देना, फुसलाना, बहकाना, भुलावा देना।

झाँसा – ठगी, दगा, धोखा, फरेब।

झाड़ना – उतारना, गिराना, चुआना, झाड़-फूंक करना, झाड़ू देना, झारना, टपकना, टोना टोटका करना, निचोलना, फूंक डालना, बटोरना, बुहारना, मंत्र फूंकना, साफ करना।

झिझक – अनिर्णय, असमंजस, आगा-पीछा, दुविधा, संकोच, हिचकिचाहट।

झींगुर – घुरघुरा, चिल्लिका, चीरी, चीलिका, जंजीरा, झिल्लरी, झिल्लिका, झिल्ली, झीरिका, भीरुका, भृंगारी,।

झींसी – अम्बुकण, जलकण, फुहार, सीकर।

झील – ताल, सर, सरोवर।

झुंड – कुटुम्ब, कुल, गण, गिरोह, जत्था, जमघट, जाल, टुकड़ी, टोल, दल, पक्ष, पुंज, भीड़, मंडली, माला, वरुथ, वृन्द, समाहार, समुदाय, समूह, श्रेणी।

झुराना – झुलसना, मुरझाना, सुखाना, सूखना, शुष्क होना।

झूठ – अनृत, असत्य, मिथ्या, मृष।

झूठा – अतथ्य, अन्यथा, अप्रकृत, अमूलक, अयथार्थ, अयुक्तिक, अवास्तव, असत्, असत्यवादी, कल्पित, कूट, गलत, दिखावटी, नकली, पंचदशानर्थ, बनावटी, मिथ्या, मिथ्यावादी, मृषा।

झूमना – काँपना, झोंका खाना, डोलना, झूलना, झोंका, लहराना, हिलना।

झूला – झोंका, स्त्रियों का ढीला कुर्ता, हिंडोला।

झोंकना – गिराना, घुसेड़ना, डालना, ढकेलना, फेंकना।

झोंपड़ी – उटज, कुंज, कुटिया, कुटी, कुटीर, कुल्ली, गह्वर, छानी, झुग्गी, झूँपा, पर्णकुटी, पर्णशाला, पल्ली, मुनिवास, शाला।

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial