पर्यायवाची शब्द – Paryayvachi Shabad ऋ, ए तथा ऐ (भाग-6)

पर्यायवाची शब्द – Paryayvachi Shabad

अं से ज्ञ तक हिंदी वर्णक्रमानुसार ‘ऋ, ए तथा ऐ’ वर्ण के शब्दों के पर्यायवाची शब्द – Paryayvachi Shabad एवं पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं? पर्यायवाची शब्द का अर्थ।

‘ऋ, ए तथा ऐ’ वर्ण के शब्दों के पर्यायवाची शब्द – Paryayvachi Shabad

पर्यायवाची शब्द

ऋक्ष- भल्लाट, भल्लूक, भालू, भीलूक, रीछ।

ऋक्षेश- कलाधर, चंद्रमा, चंदा, चाँद, निशानाथ, राकेश, शशि।

ऋण- उधार, उधारी, कर्ज, कर्जा।

ऋणी- उपकृत, ऋणिया, कर्जदार, देनदार।

ऋतु- ऋतुकाल, ऋते, कालविशेष, मासिक धर्म, मौसम, रजःस्राव, रुत।

ऋद्धि- ऋद्धि-सिद्धि, बढ़ती, सफलता, समृद्धि, सम्पन्नता, वृद्धि।

ऋष्यकेतु– कामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ।

ऋषभ- गोनाथ, पुंगव, बलीवर्द, बैल, वृष, वृषभ।

ऋषि- तपस्वी, महात्मा, मन्त्र द्रष्टा, मनीषी, मुनि, योगी, साधु, सूक्तद्रष्टा।

अन्य सभी पर्यायवाची शब्द भी जानें

एक करना- एकीकरण करना, संगठन बनाना, संघटित करना, सम्मिलित करना।

एकतंत्र- अधिनायकतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, राजतंत्र।

एकता- अभिन्नता, अभेद, एकत्व, एकरूपता, एकसूत्रता, ऐक्य, बराबरी, मेल, मेलजोल, मेलमिलाप, संगठन, संश्रय, सद्भाव, समन्वय, समानता, सांमजस्य, सुमति।

एकदंत- गजानन, गणेश, लंबोदर, वक्रतुंड, विघ्नेश, विनायक।

एकान्त- अकेला, इकन्त, एकाकी, तन्हा, निर्जन, निराला, विथावान, विरान, शान्त, शून्य, सुनसान, सूना।

एकान्तवास- गुप्तवास, निर्जनवास, विजनवास।

एकरूप- अनुरूप, अभिन्न, अभेद, तुल्यरूप, समरूप, समानता, सादृश्य।

एवं- इसी प्रकार, और, ऐसा ही।

एषणा- अभिलाषा, आकांक्षा, इच्छा, कामना, हसरत।

एहसान- अनुग्रह, उपकार, कृपा।

अन्य सभी पर्यायवाची शब्द भी जानें

ऐंठन- अकड़, ऐंठ, कड़, कुटिल भाव, गर्व, घमण्ड, ठसक, तनाव, दंभ, द्वेष, बल, मरोड़, विरोध, हेकड़ी।

ऐंठना- अकड़ना, इतराना, उमेठना, तनाव, मरोड़ना, मरोरना, मुर्री देना, शेखी बघारना।

ऐंद्रिक- इन्द्रियगत, इंद्रियजनित, इंद्रियजन्य, इंद्रिय विषयक, ऐंद्रिय।

ऐक्य- एकत्व, एकता, एका, मेल।

ऐच्छिक- इच्छानुसारी, वैकल्पिक, स्वैच्छिक।

ऐबी- अंगहीन, खोटा, दूषण-युक्त, दुष्ट, नटखट, बुरा।

ऐयार- चालाक, धूर्त, मक्कार।

ऐयाश- कामाचारी, कामी, कामुक, भोगनिरत, भोगी, लम्पट, विलासी, विषयी, विषयासक्त, व्यभिचारी।

ऐयाशी- इंद्रियलोलुपता, काम, कामचरिता, भोग, विलासता, विषयासक्ति।

ऐश- आराम, ऐयाशी, चैन, भोग-विलास, विलास, व्यभिचार, सुख।

ऐश्वर्य- आधिपत्य, ठाठ-बाट, धन-सम्पत्ति, प्रभुत्व, विभूति, वैभव, समृद्धि।

ऐहिक- दुनियावी, भौतिक लौकिक, सांसारिक।

अन्य सभी पर्यायवाची शब्द भी जानें

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial