श्रीधर पाठक

श्रीधर पाठक की जीवनी एवं साहित्य

श्रीधर पाठक की जीवनी, साहित्य, रचनाएं, प्रबन्धात्मक काव्य, मौलिक प्रबन्धात्मक रचनाएं तथा श्रीधर पाठक से संबंधित विशेष तथ्य

जन्म- 11 जनवरी 1859

निधन- 13 सितम्बर 1928

जन्म स्थान- जोधरी, आगरा, उत्तरप्रदेश, भारत

काल- आधुनिक काल (द्विवेद्वी युग)

श्रीधर पाठक की रचनाएं : श्रीधर पाठक की जीवनी एवं साहित्य

(क) प्रबन्धात्मक काव्य(अनुदित):-

एकान्तवासी योगी- 1886 ई- अंग्रेजी साहित्य के गोल्डस्मिथ द्वारा रचित ‘हरमीट’ का हिंदी अनुवाद|

ऊजड़ ग्राम- 1889 ई.- गोल्डस्मिथ द्वारा रचित ‘डेजर्टिड विलिज’ का हिंदी अनुवाद|

श्रान्त पथिक-1902 ई.- गोल्डस्थिम द्वारा रचित ‘ट्रेवलर’ का हिंदी अनुवाद|

ऋतुसंहार ( संस्कृत के कालीदास की नाट्य रचना का अनुवाद)

(ख) मौलिक प्रबंधात्मक रचनाएं

जगत सचाई सार- 1887 ई.

काश्मीर सुषमा- 1904 ई.

आराध्य-शोकांजलि- 1906-( यह रचना इन्होंने अपने पिता की मृत्यु पर लिखी|)

जार्ज वंदना- 1912

भक्ति-विभा- 1913

गोखले प्रशस्ति- 1915

देहरादून- 1915

गोपिका गीत- 1916

भारत-गीत- 1928

मनोविनोद

वनाष्टक

बालविधवा

भारतोत्थान

भारत-प्रशंसा

गुनवंत हेमंत

स्वर्ग-वीणा
नोट:- ‘जगत सचाई सार’,’ सुथरे साइयों के सधुक्कड़ी’ ढंग पर लिखा गया है यथा:-
“जगत है सच्चा, तनिक न कच्चा, समझो बच्चा इसका भेद|” यह 51 पदों की लम्बी कविता है|
– ‘स्वर्ग वीणा’ मे परोक्ष सत्ता के रहस्य संकेत मिलते है|

श्रीधर पाठक के बारे में विशेष तथ्य

श्रीधर पाठक जी भारतेंदु हरिश्चंद्र का महावीर प्रसाद द्विवेदी दोनों के समकालीन रहे|

अपने समय के कवियों में प्रकृति का वर्णन पाठक जी ने सबसे अधिक किया, इससे हिंदी प्रेमियों में यह ‘प्रकृति के उपासक कवि’ नाम से प्रसिद्ध हुए|

गांव को काव्यवस्तु के रूप में लाने का श्रेय है पाठक जी को दिया जाता है|

रामचंद्र शुक्ल के अनुसार आधुनिक खड़ी बोली पद्य की पहली पुस्तक ‘एकांतवासी योगी’ मानी जाती है|, जो लावनी या ख्याल के ढंग पर लिखी गई है|

यह आधुनिक खडी बोली के प्रथम कवि माने जाते हैं|

श्रीधर पाठक की जीवनी, साहित्य, रचनाएं, प्रबन्धात्मक काव्य, मौलिक प्रबन्धात्मक रचनाएं तथा श्रीधर पाठक से संबंधित विशेष तथ्य

आदिकाल के साहित्यकार
आधुनिक काल के साहित्यकार

Social Share Buttons and Icons powered by Ultimatelysocial